{"_id":"6adde89ed287f7a67b01ce56","slug":"bjp-transport-cell-appoints-10-district-co-conveners-mandi-news-c-90-1-ssml1045-219119-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ ने नियुक्त किए 10 जिला सह-संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ ने नियुक्त किए 10 जिला सह-संयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ जिला मंडी के संयोजक नरेंद्र ठाकुर ने संगठन का विस्तार करते हुए 10 जिला सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, प्रदेश संयोजक मनोज कुमार राणा और जिला प्रभारी महेंद्र मनकोटिया से विचार-विमर्श के बाद की गईं।
नवनियुक्त सह-संयोजकों में अमर सिंह (जोगिंद्रनगर), अरविंद चौहान (पधर), ओंकार सिंह (सरोर), चमन लाल (द्रंग), रजनीश कुमार वालिया और भाग चंद (मंडी), हेम राज (रिवालसर), रविंद्र कुमार (नेरचौक), रोशन लाल (कोटली) और देवेंद्र कुमार (थुनाग) शामिल हैं।
नरेंद्र ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि परिवहन प्रकोष्ठ परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेगा।