{"_id":"6905efd6f05dd6b44607501a","slug":"bjp-took-out-unity-march-in-sundernagar-mandi-news-c-90-1-mnd1021-174775-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर में भाजपा ने निकाली एकता पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर में भाजपा ने निकाली एकता पदयात्रा
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को पदयात्रा का आयोजन किया। इसका समापन आंबेडकर नगर में हुआ। इस मौके पर आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि राकेश ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल एक नेता नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी। कहा कि भाजपा की एकता पदयात्रा का उद्देश्य संगठन की उस भावना को जन-जन तक पहुंचाना है, जिसके लिए सरदार पटेल ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी अपनाने की शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें संगठित और सशक्त भारत के निर्माण में जुटना है। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ सरदार पटेल अमर रहे, का उद्घोष किया। इस मौके पर विधायक विनोद कुमार, विधायक दलीप ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा लाल, रजत ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद