फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP Scheduled Tribe Morcha executive committee announced

Mandi News: पानी के लिए प्रदर्शन करेंगे सेरली बताही के ग्रामीण

Thu, 23 Oct 2025 10:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
BJP Scheduled Tribe Morcha executive committee announced
पटड़ीघाट क्षेत्र के सेरली बताही के ग्रामीण खाली बर्तनों के साथ। स्त्रोत जागरूक पाठक
भांवला (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के गांव सेरली बताही के ग्रामीण पिछले एक सप्ताह से पानी की एक एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। नल शोपीस बनकर रह गए हैं। लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। नलों में पानी न आने से लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने कलखर चौक पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वार्ड पंच कांता देवी, राकेश आजाद, ललिता देवी, चुनी लाल, मस्त राम, ईश्वर दास, छवि राम, हरी चंद, हुकमी आदि ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पेयजल की समस्या कई वर्षों से है। कई बार कांग्रेस और भाजपा नेताओं तथा विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन आज तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। दिवाली के दिन भी रिवालसर से पानी के टैंकर मंगवाने पड़े। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल शक्ति विभाग ने उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो कलखर चौक में विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

..
पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से समस्या पेश आई है। वेल्डर भेज कर पाइप लाइन को जोड़ कर सेरली बताही गांव के लिए पेयजल की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
-अमित राणा, कनिष्ठ अभियंता, जलशक्ति विभाग
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed