Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP protest against Congress's guarantees and corruption

Mandi News: कांग्रेस की गारंटियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Thu, 19 Nov 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP protest against Congress's guarantees and corruption
जोगिंद्रनगर में निकाली आक्रोश रैली, लोक निर्माण विभाग कार्यालय का किया घेराव
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कांग्रेस सरकार की गारंटियों, बदहाल सड़कों और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बुधवार को जोगिंद्रनगर में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा नेत्री मेघना ठाकुर की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में आक्रोश रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव कर सड़कों की खस्ताहाल स्थिति पर भी रोष जताया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने और किसानों को राहत देने सहित कई गारंटियां दी थीं, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार इन्हें पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी वादे अब तक कागजों तक ही सीमित हैं और जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
विज्ञापन

मेघना ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है। लडभड़ोल से जोगिंद्रनगर तक कई सड़कों पर गड्ढे पड़े हैं। सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है, लेकिन सरकार और संबंधित विभाग इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने सड़कों की हालत सुधारने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि तबादलों से लेकर ठेकों तक में अनियमितताओं का खेल चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। भाजपा ने चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में जोगिंद्रनगर मंडल भाजपा अध्यक्ष संजय व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed