फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   bjp meeting

चुनाव के लिए कमेटियों का गठन

Tue, 24 Nov 2015 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर Updated Tue, 24 Nov 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
bjp meeting

भाजपा मंडल जोगिंद्रनगर के पदाधिकारियों की बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई और जिला परिषद के तीनों वार्डों के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की गईं। बैठक मंगलवार को मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह राणा की अध्यक्षता की गई। बैठक में विधायक एवं पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर विशेष रूप शिरकत की।

विज्ञापन


बैठक में फैसला लिया गया कि सभी कमेटियां ही जिला परिषद के उम्मीदवारों का फैसला करेगी तथा मंडल ने सभी कमेटियों को 30 नवंबर तक अपनी रिपोर्ट मंडल में प्रेषित करने को कहा है। दलेड़ वार्ड की कमेटी के लिए रणबीर ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष को अध्यक्ष बनाया गया, ढेलू वार्ड के लिए सूरत राम ठाकुर जिला उपाध्यक्ष को अध्यक्ष नियुक्ति किया गया। नेर घरवासड़ा वार्ड में तेज सिंह को अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन


नेर घरवासड़ा वार्ड के लिए कमेटी बनाई गई। जिसमें ग्रामीण केंद्र अध्यक्ष हरीश हाजरी, बेली राम, फिलू राम, नथू राम, कैप्टन प्रेम सिह, लखू राम, रवि सिह, मान सिंह, चंद्र प्रकाश, पूर्व मंडल अध्यक्ष टेक सिंह मंडयाल, जिला परिषद सदस्य मीरा ठाकुर, जिला सचिव कुंती ठाकुर, जिला सदस्य व्यासा देवी, पूर्व जिला उपा अध्यक्ष नेक राम, मंडल कोषाध्यक्ष रूपेश सैन, प्रधान बालम राम, कै. सोहन लाल, अजय बरवाल, दुनी चंद राठौर, चुनी लाल, सुनील, अंजुरानी, सकीना देवी, कमला देवी, संतोष सोनी, बीडीसी सदस्य आशा ठाकुर, सवित्री देवी, उप प्रधान इंद्र सिह ठाकुर, अशोक कुमार, केहर सिंह, हरि सिंह, पवन चौधरी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के नेक राम शास्त्री, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के चंद्र सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ से बाली राम को कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रंग के कुनू वार्ड और बड़ीधार वार्ड में पंचायतों की कमेटियां भी गठित की गई। जिसमें कुनू वार्ड के लिए रोशन लाल ठाकुर और बड़ीधार वार्ड के लिए हेम राज को अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में महामंत्री तेज सिंह, अजय सकलानी, संजीव शर्मा, रोशन लाल, हेम राज, खजाना राम, रूपेश सेन, आशा ठाकुर, कमलेश शर्मा, कमलेश और सुशीला शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed