फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP-independent councilors picket in Jogindernagar

जोगिंद्रनगर में भाजपा-निर्दलीय पार्षदों का धरना

Thu, 17 Jun 2021 11:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
BJP-independent councilors picket in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोेगिंद्रनगर में अनदेखी के चलते भाजपा के दो और एक निर्दलीय पार्षद ने मोर्चा खोल दिया है। धरने पर बैठे तीन पार्षदों ने कांग्रेस समर्थित नगर परिषद पर आरोप लगाया कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। आरोप लगाया कि बिना प्रस्ताव कांग्रेस पार्षद अपनों के काम पारित कर रहे हैं। उन्हें बैठकों में भी नहीं बुलाया जाता और न ही इसकी सूचना दी जाती। कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने सभी आरोपों को सिरे से नकारा। सात वार्डों में चार कांग्रेस, दो पर भाजपा और एक पर निर्दलीय काबिज है।
विज्ञापन

धरने पर बैठे वार्ड पार्षद राजीव कुमार ने कहा कि बैठकों में उन्हें आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बिना बिना प्रस्ताव पारित कर निर्माण करवा रहे हैं। चुनिंदा वार्डों में ही विकास को तरजीह दी जा रही है। उनके वार्डों में विकास कार्य लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय पार्षद प्रेरणा ज्योति और भाजपा समर्थित पार्षद शिक्षा ने बताया कि उनके वार्डों में भेदभाव हो रहा है। इससे नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को भी लिखित में अवगत करवाया है। उनकी मांगों पर अगर ध्यान नहीं दिया गया तो वे प्रदर्शन को और तेज करेंगे। उधर नगर परिषद की अध्यक्ष ममता कपूर और उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने कहा कि सभी वार्डों में 120 लाख के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं।
सीवरेज व्यवस्था से छूटे लोगों के लिए 47 लाख रुपये जलशक्ति विभाग को जारी किए गए हैं। सभी वार्डों में एक समान विकास करवाया जा रहा है। धरने पर बैठे तीनों पार्षदों को सियासत करने की बजाय नगर परिषद के विकास में उनका सहयोग करना चाहिए।

...
जल्द सुलझाएंगे विवाद
बैठक आमंत्रित कर दोनों पक्षों के पार्षदों के विवाद को सुलझाया जाएगा। समूचे विकास के लिए सभी पार्षदों का सहयोग जरूरी है। इससे विकासात्मक कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। इसका लाभ नगर परिषद के सातों वार्डों की करीब 6 हजार आबादी के लोगों को मिलेगा।
-अमित मेहरा, एसडीएम नगर परिषद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed