फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   bjp burrent the effigy of kejeribal

केजरीवाल और कौल सिंह का पुतला जलाया

Fri, 07 Oct 2016 10:20 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 07 Oct 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
bjp burrent the effigy of  kejeribal
जोगिंद्रनगर में केजरीवाल का पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोगिंद्रनगर में कांग्रेस नेता संजय निरूपम, अरविंद केजरीवाल और हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर का पुतला फूंका। सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेताओं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह की बयानबाजी पर

विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और कांग्रेस नेता संजय निरूपम, अरविंद केजरीवाल व हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद बस स्टैंड के बाहर जोगिंद्रनगर-सरकाघाट-घुमारवीं स्टेट हाइवे पर कार्यकर्ताओं ने पुतले भी जलाए। अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति करके सेना का अपमान किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता संजय निरूपम द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर जताए गए संदेह और हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर द्वारा पाकिस्तान को छोटा भाई कहने की कड़ी आलोचना की गई। इस अवसर पर अर्जुन ठाकुर, पार्षद रमेश भाटिया, मोहित गुरुंग, दमनदीप सिंह, चमन लाल, मोनू और विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed