फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP appointed three divisional presidents in Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर में भाजपा ने तीन मंडल अध्यक्ष बनाए

Tue, 17 Dec 2024 05:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
BJP appointed three divisional presidents in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर में संजय, चौंतड़ा में प्रवीण, लडभड़ोल में लविंद्र संभालेंगे जिम्मेदारी
विज्ञापन

......................
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में जातीय समीकरण से मतदाताओं को साधने के लिए पहली बार तीन मंडल अध्यक्षों को कमान सौंपी है। उपमंडल के चौंतड़ा, लडभड़ोल और जोगिंद्रनगर में अलग-अलग मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। ब्राह्मण, राजपूत और अनुसूचित जाति के मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जोगिंद्रनगर के 57 बूथों के लिए संजय शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। चौंतड़ा ब्लॉक के लगभग 34 बूथों की जिम्मेदारी प्रवीण कुमार को सौंपी गई। लडभड़ोल क्षेत्र के 40 बूथों का लविंद्र कुमार को मंडलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंडलाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए भीमसेन शर्मा, चेत राम और रजत ठाकुर को तैनात किया था। नियुक्ति के दौरान विधायक प्रकाश राणा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल और मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अजय सकलानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि वह पार्टी हित में कर्मठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं को शामिल कर पार्टी को मजबूत करेंगे। चौंतड़ा में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि सभी वर्गों के मतदाताओं को भाजप से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। लडभड़ोल क्षेत्र से मंडल अध्यक्ष बने लविंद्र कुमार ने बताया कि भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed