फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP and Congress workers clash during BDC elections.

Mandi News: बीडीसी चुनाव में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

Tue, 23 Jun 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress workers clash during BDC elections.
फोटो-विकास खंड चौंतड़ा कार्यालय के बाहर बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनावों के दौरान दो गुटों
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौंतड़ा में सोमवार को बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हो गया। नारेबाजी और कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच लात-घूंसे चले। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। घटना में एक कार्यकर्ता घायल हो गया।
विज्ञापन

सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे विकास खंड कार्यालय के बाहर दोनों राजनीतिक दलों के समर्थकों की भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान कार्यालय परिसर में वाहनों के प्रवेश और कुछ लोगों की मौजूदगी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप और खलल डालने के आरोप लगाए। आरोप-प्रत्यारोप के बीच माहौल गरमा गया और दोनों गुटों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। स्थिति को बिगड़ती देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हो गई। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर सकीनी कपूर और डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी मौके पर पहुंचे। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर काबू पाया गया। मारपीट में घायल व्यक्ति ने पुलिस चौकी चौंतड़ा प्रभारी अतुल रैना को शिकायत सौंपी है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने कहा कि पुलिस मामले में तथ्यों के आधार पर कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन


लोकतंत्र की हत्या के लिए उतारू कांग्रेस : राणा
घटना के बाद भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का आरोप लगाया। कहा कि जोगिंद्रनगर में कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या पर उतारू हो चुकी है। मारपीट में भाजपा के एक कार्यकर्ता को चोटें आई हैं। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की लोकप्रियता से भाजपा परेशान : ठाकुर

कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने भाजपा के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जोगिंद्रनगर में कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखलाई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अनर्गल बयानबाजी कर क्षेत्र के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed