फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Birthday preparations were going on at home, the funeral procession arrived

Mandi News: घर में हो रही थी जन्मदिन की तैयारी, पहुंच गई अर्थी

Mon, 15 Sep 2025 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Birthday preparations were going on at home, the funeral procession arrived
एचआरटीसी के चालक सुधीर ठाकुर का हृदयगति रुकने से निधन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। ग्राम पंचायत ममेल के बिहाल गांव के एचआरटीसी बस चालक सुधीर ठाकुर के परिवार के सदस्य उनके जन्मदिन की तैयारी कर रहे थे। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस बीच चालक की घर के आंगन में अर्थी पहुंच गई। इससे परिवार में खुशियां मातम में बदल गईं।
दरअसल, सुधीर ठाकुर उर्फ मोलू का रविवार को जन्मदिन था। वह दिल्ली से शिमला तक निगम की बस लेकर आए। वहां से निगम की बस में बैठ कर घर के लिए रवाना हुए। जैसे ही बस करसोग पहुंची सभी सवारियां उतर गईं लेकिन सुधीर अपनी सीट से नहीं उतरे। जब उनको उठाने की कोशिश की गई तो वह अचेत अवस्था में पाए गए।
विज्ञापन

चालक उनको अस्पताल ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि प्रारंभिक लक्षणों से दिल का दौरा पड़ने से चालक सुधीर की मौत होने की आशंका है। इससे पूरे करसोग क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सुधीर ठाकुर शिमला-दिल्ली बस में बतौर चालक के रूप में कार्यरत थे। करसोग डिपो के चालकों ने बस को फूल मालाओं से सजाकर उनके शव को घर तक पहुंचाया। सोमवार को शव का विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। विभिन्न ड्राइवर संगठनों ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया। ग्राम पंचायत ममेल के बिहाल गांव के रहने वाले सुधीर ठाकुर हिमाचल ड्राइवर यूनियन के उपप्रधान थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed