फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Birshu festival celebrated on Baisakh Sankranti, glimpse of folk faith seen in Suket

Mandi News: बैसाख संक्रांति पर बीरशु पर्व मनाया, सुकेत में दिखी लोक आस्था की झलक

Wed, 15 Apr 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Birshu festival celebrated on Baisakh Sankranti, glimpse of folk faith seen in Suket
पड़ैई अनुष्ठान के साथ प्रकृति, देव और पितृ परंपरा का अनूठा संगम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। सुकेत, मंडी, सराज और कुल्लू क्षेत्रों में बैसाख संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक बीरशु पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इसे नववर्ष की पहली संक्रांति के रूप में विशेष महत्व दिया जाता है, जिसमें लोक परंपराएं और वैदिक अनुष्ठान एक साथ देखने को मिलते हैं।

इस अवसर पर घर-घर में मांदला पूजन और ‘पाची लगाने’ की परंपरा निभाई गई। आंगन में गेरू से मांदला बनाकर गोबर से गणेश स्थापना की गई और बुरांस के फूलों से पूजन किया गया। घी से बनी लूचियां, पटांडे और हलवा जैसे नैवेद्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन

इसके बाद घर की छत के मुख्य शहतीर की पूजा कर गोबर से बने गणेश को सजाया गया और आटे-गुड़ से बने प्रतीकात्मक बकरे की पूजा के माध्यम से गृह सुरक्षा का संकल्प लिया गया। प्रकृति से जुड़ी ‘पड़ैई’ पूजा में देवदार की शाखा को पूजित कर परंपरा निभाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुकेत की प्राचीन राजधानी पांगणा में लाहौल मेले के दौरान शिव-पार्वती विवाह की झांकी और देव परंपराओं का प्रदर्शन किया गया। इस पूरे आयोजन को क्षेत्र की सांस्कृतिक जीवंतता और लोक आस्था का प्रतीक माना जाता है, जो सुकेत, मंडी, सराज और कुल्लू की समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed