फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   bill pending, water connection stopped

बिल जमा न करवाने पर काटे पेयजल कनेक्शन

Tue, 29 Mar 2016 06:19 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Tue, 29 Mar 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
bill pending, water connection stopped
पानी की समस्या - फोटो : demo

मंडी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग मंडी ने पानी के बिल जमा न करवाने वाले लापरवाह उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। विभाग ने मंडी शहर में एक दर्जन से अधिक कनेक्शन काट दिए हैं। विभाग की सख्त कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन



आईपीएच विभाग ने उपभोक्ताओं को शीघ्र बकाया बिलों का भुगतान करने की हिदायत दी है। विभाग की टीम ने बकाया बिल वसूलने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। जिसके तहत अब तक 14 लापरवाह उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इन उपभोक्ताओं से करीब साढ़े सात लाख रुपये की वसूली की जानी थी। जिसमें से सवा दो लाख रुपये वसूल लिया गया है। रोजाना विभागीय टीम शहर में डिफाल्टर उपभोक्ताओं के घरों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


विभाग को हर माह बिजली बिल के लिए करीब 12 लाख रुपये का भुगतान करना होता है। लेकिन उपभोक्ताओं की ओर से पेयजल बिल न भरने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभियान के दौरान ओवर फ्लो, पेयजल लाइन से सीधे टुल्लू पंप जोड़ने, पानी की बर्बादी, निर्माण कार्य में पेयजल उपयोग सहित अन्य चीजों पर भी नजर रखी जा रही है। उपभोक्ता तय बिल जमा करवा कर अपना पेयजल कनेक्शन बहाल करवा सकते हैं। इधर, आईपीएच विभाग मंडी के सहायक अभियंता राजकुमार सैणी ने बताया कि पेयजल का बिल न भरने पर डिफाल्टर उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बिल न भरने की सूरत पर विभागीय अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed