फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bhutan's election officer will visit Rewalsar

Mandi News: रिवालसर के दौरे पर आएंगे भूटान के चुनाव अधिकारी

Tue, 20 May 2025 03:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 03:31 PM IST
विज्ञापन
Bhutan's election officer will visit Rewalsar
मंडी। भारत निर्वाचन प्रबंधन एवं लोकतंत्र संस्थान की ओर से आयोजित स्ट्रेटेजिक लीडरशिप एवं कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट बूटकैंप प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत भूटान निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल 23 मई को रिवालसर का अध्ययन दौरा करेगा।
विज्ञापन

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भूटान के निर्वाचन आयुक्त दावा तेंजिन करेंगे। यह दल 22 मई को दिल्ली से मंडी पहुंचेगा और 23 मई को रिवालसर की यात्रा के उपरांत 24 मई को वापसी करेगा। दौरे के दौरान अधिकारियों को भारत के माननीय चुनाव आयुक्त के समकक्ष सम्मान और आतिथ्य प्राप्त होगा।
विज्ञापन

एडीएम मंडी डाॅ. मदन कुमार ने बताया कि यह दौरा 19 से 30 मई तक चलने वाले सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा है। इसमें भूटान के 36 वरिष्ठ और मध्य-स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कहा कि यह अध्ययन यात्रा भारत और भूटान के निर्वाचन प्रबंधन संस्थानों के बीच सहयोग, अनुभव-साझाकरण और लोकतांत्रिक मूल्यों की आपसी समझ को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed