फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bhukki recovered from HRTC's Volvo bus, driver arrested

Mandi News: एचआरटीसी की वोल्वो बस से भुक्की बरामद, चालक गिरफ्तार

Mon, 22 Apr 2024 05:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 22 Apr 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Bhukki recovered from HRTC's Volvo bus, driver arrested
मंडी। दिल्ली से लौट रही एचआरटीसी की वोल्वो बस के चालक से पुलिस ने 8.234 किलो ग्राम पोपी स्ट्रो (भुक्की) बरामद की है। भुक्की की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान मनोज कुमार उर्फ संजू निवासी हवानी डाकघर रोपड़ी तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक वोल्वो बस में नशे की खेप आ रही है। इस पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और फतेहपुर में एएसआई बलबीर के नेतृत्व में नाका लगाया। सुबह करीब 9:00 बजे दिल्ली से सरकाघाट आ रही बस को फतेहपुर में नाके पर रोका और तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने चालक की सीट के नीचे से 8.234 किलो ग्राम पोपी स्ट्रो (भुक्की) बरामद की।
विज्ञापन

जैसे ही पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया, तुरंत कंडक्टर कृष्ण चंद ने इसकी सूचना शिमला हेड ऑफिस में दे दी कि ड्राइवर के पास से 8.234 किलो ग्राम भुक्की बरामद की गई है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कंडक्टर को छोड़ दिया, जबकि बस को इंपाउंड कर लिया। वोल्वो बस के टेक्निकल इंजीनियर अमित ने बताया कि पुलिस की ओर से इंपाउंड की गई बस को छुड़वाने के लिए सोमवार को शिमला से एचआरटीसी के इंस्पेक्टर भेजे जाएंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग के इंस्पेक्टर भी समय-समय पर बसों की जांच करते हैं, लेकिन इस तरह की घटना निंदनीय है। विभाग की ओर से भी उक्त चालक पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सरकाघाट ने बताया कि भुक्की के साथ पकड़े ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed