{"_id":"67e2f84221ae16f321016ac4","slug":"bhardwaj-and-mamta-enthralled-the-audience-with-their-pahadi-dances-mandi-news-c-90-1-ssml1045-151574-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भारद्वाज और ममता ने पहाड़ी नाटियों पर झुमाए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भारद्वाज और ममता ने पहाड़ी नाटियों पर झुमाए दर्शक
विज्ञापन
सुंदरनगर में राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में मिसेज हिमाचल प्रतियोगिता के
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध गायक एसी भारद्वाज और वाॅयस आफ पंजाब फेम ममता भारद्वाज के नाम रही। इन दाेनों गायकों के साथ प्रदेशभर से आए अन्य कलाकारों ने भी संध्या में खूब रंग जमाया। वहीं, मिसेज हिमाचल की प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे।
मंच पर आए एसी भारद्वाज ने सदा शिवम स्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्हाेंने एक के बाद एक गीत सुनाकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। एसी ने बदन पे सितारे, कांची रे कांची, सिलसिले, डोलमा किन्नौरी, झूरिये रे, तेरा मेरा प्यार, बांकी पहाड़न, काटी लेनी कुकड़ी, थाणे आगे चाय री दुकान, रंग बदले दो चार सहित कई हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीत सुनाए।
इससे पहले ममता भारद्वाज की आवाज का जादू भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। ममता ने जोगिया, कजरा मुहब्बत वाला, मंडी रिये बांकी छोरिए, उड़ी उड़ी डाली, रंग बदले दो चार, दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी और जीने के हैं चार दिन जैसे बेहतरीन गीत सुनाए। फीट ऑफ फायर डांस अकादमी के कलाकारोें ने भी अपनी विभिन्न प्रस्तुतियां से संध्या में समां बांध दिया। इसके अतिरिक्त इंद्रजीत, अजय ठाकुर, लैहरू राम सांख्यान, मनीषा चोपड़ा, प्रदीप शर्मा, आरिफ, रोशनी वर्मा, विवेक, भगत राम, निधि शर्मा, रजनी ठाकुर, रंजीत सोनी, राजेश बबलू, विजय, मांडव्य कला मंच, वान्या गुप्ता, लीना गुप्ता, रंजना कुमारी, सरवन कुमार, चमन, बालकृष्ण, कार्तिक, विजय, जितेंद्र, बंसी, सतीश भाटिया, हरदेव, नमन, अजय ने भी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
इसके अलावा अर्णव, यक्षित, इश्वर, नवल किशाेर, नंद किशोर, रजन, संजय कुमार, कृष्ण लाल, चमन कौशल, देवाशीष, वीना, निर्मला, नितिन तोमर, राकेश कुमार आदि कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर नशे के खिलाफ ब्लैक सेंसर ने नलवाड़ी मेले में जूडो कराटे के प्रदर्शन के साथ कई करतब दिखाए। इस अवसर पर मिसेज हिमाचल की प्रतिभागियों ने हिमाचल और आधुनिक परिधानों के साथ फ्यूजन राउंड प्रस्तुत किया।
888