{"_id":"6375193ae9725027781a6005","slug":"bharadu-s-anshul-first-in-1500-meters-race-mandi-news-sml4280150149","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 मीटर दौड़ में भराडू की अंशुल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 मीटर दौड़ में भराडू की अंशुल प्रथम
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मार्चपास्ट करते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिले के स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता जोगिंद्रनगर में शुरू हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिला के 21 स्कूलों के 234 खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे। इनमें 62 छात्राएं भी हैं।
पहले दिन 1,500 मीटर दौड़ में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराडू की अंशुल ने पहला स्थान हासिल किया। आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर की छात्रा नैंसी ने दूसरा और मन्नत तीसरे स्थान पर रही। उन्हें मैडल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिता का जिला मंडी के उपनिदेशक सुदेश ठाकुर ने शुभारंभ किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट भी किया। उपनिदेशक ने कहा कि खेलों से विद्यार्थी शारीरिक तौर पर न केवल फिट हो रहे हैं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में भी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंडर 19 छात्र और छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता आदर्श कन्या पाठशाला प्रबंधन की देखरेख में जोगिंद्रनगर में शुरू हुई है। इसमें जिले के 234 प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
आदर्श कन्या पाठशाला के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील ठाकुर ने कहा कि एथलेटिक में जोगिंद्रनगर ही नहीं बल्कि मंडी जिला के सरकारी स्कूल के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एथलेटिक सेंटर के खेल मैदान में लांग, हाई जंप, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो के अलावा सौ मीटर से पांच हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता होगी। ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो में भी खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बिलासपुर में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक खेलों में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 22 नवंबर से शुरू होगी। उन्होंने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। डीपीओ हरी सिंह, हेम सिंह ठाकुर, बलदेव कुमार, संजीव गुलेरिया, अमर सिंह खनोरिया, गोपाल, शशि धरवाल को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।