फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Befriended a girl, then cheated Rs 17 lakh, now arrested from Delhi

Mandi News: लड़की बन की दोस्ती, फिर ठगे 17 लाख, अब दिल्ली से गिरफ्तार

Fri, 30 Aug 2024 02:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Befriended a girl, then cheated Rs 17 lakh, now arrested from Delhi
मंडी। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी की टीम ने ऑनलाइन 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। नाइजारिया मूल के इस आरोपी ने लड़की बनकर शिकायतकर्ता को ठगा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय बिलासपुर में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ कर छानबीन को आगे बढ़ाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी में निरीक्षक संजीव कुमार की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया। इसमें विकेश शामा, हरीश नायक, आशीष पठानिया और चालक पुष्प राज को दिल्ली रवाना किया गया। टीम ने 28 अगस्त को दिल्ली में जाल बिछाया और इस नाइजारिया मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी मनमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी तीन दिन की रिमांड पर है और उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि 25 अगस्त 2023 को 17 लाख रुपये की आनलाइन धोखाधड़ी का मुकदमा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी में दर्ज किया गया था। मुकदमे के अन्वेषण में पाया गया कि शिकायतकर्ता की फेसबुक के माध्यम से एक विदेशी लड़की के साथ दोस्ती हो गई और वह विदेशी लड़की शिकायतकर्ता से मिलने के लिए विदेश से भारत आती है लेकिन वह शिकायतकर्ता से कहती है कि दिल्ली में कस्टम ऑफिसर ने उसे पकड़ लिया है क्योंकि उसके पास बहुत सारी विदेशी करंसी है। ऐसे में उसे कस्टम चार्जिज अदा करने होंगे। इस पर शिकायतकर्ता ने कस्टम और अन्य विभिन्न प्रकार के चार्जिज के नाम पर 17 लाख रुपये भेज दिए। अन्वेषण में इस बात का पता चला कि ठगी करने वाली कोई महिला नहीं, बल्कि एक नाइजारिया मूल का व्यक्ति है जिसने फेसबुक पर लड़की के नाम से जाली आईडी बनाई हुई थी और लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed