फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   be removed from the ravines

मंडी में नदी, खड्डों से हटाई जाएगी अवैध डंपिंग

Mon, 23 May 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
be removed from the ravines
मंडी नगर निगम की बैठक में भाग लेते पार्षद। - फोटो : Mandi
मंडी। नगर निगम क्षेत्र में नदी, खड्डों और नालों में की गई अवैध डंपिंग को बरसात से पहले उठा लिया जाएगा, ताकि पानी के बहाव के कारण शहर या आसपास कोई नुकसान न हो। यह निर्णय सोमवार को नगर निगम मंडी की साधारण बैठक में किया गया।
विज्ञापन

अवैध डंपिंग के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। सकोहडी, बिंद्राबणी, सात मील, खलियार में हो रही डंपिंग का मामला प्रशासन के समक्ष उठाया था। बिंद्राबणी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने साइट का निरीक्षण करते हुए नगर निगम को नोटिस जारी किया। इसके चलते नगर निगम ने यह निर्णय किया है। बैठक में विद्युत बोर्ड और जलशक्ति विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में अन्य विकासात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उपमहापौर वीरेंद्र शर्मा, पार्षद अलकनंदा हांडा, सोमेश उपाध्याय, राजेंद्र मोहन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

...
हर वार्ड में कंपोस्ट पिट से बनेगी खाद
नगर निगम मंडी घर-घर से छंटाई युक्त कूड़ा उठाने की योजना को सुदृढ़ करने की दृष्टि से व्यापक रूप से स्वच्छता अभियान चलाएगी। इसमें महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह, युवक मंडल और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। महापौर दीपाली जसवाल ने बताया कि सभी वार्डों में एक कंपोस्ट पिट बनाकर उसकी खाद बनाई जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी क्षेत्रों से शत प्रतिशत गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
किराएदार कूड़ा दें, मकान मालिक की जिम्मेदारी होगी तय
बैठक में मुद्दा उठा कि जो लोग किराएदार के रूप में रह रहे हैं, वे कूड़ा नहीं दे रहे हैं और न ही शुल्क अदा कर रहे हैं। नगर निगम ने इसके लिए मकान मालिक की जिम्मेदारी तय की है कि वे किराएदारों का कूड़ा दिलवाएं और शुल्क भी अदा करें।

...
ठेकेदार, सुपरवाइजर के नाम, फोन नंबर होंगे अंकित
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर निगम के विकास कार्यों के स्थल पर एक पट्टिका लगाई जाए, जिसमें ठेकेदार और सुपरवाइजर का नाम और फोन नंबर हो। यदि निर्माण कार्य की गुणवत्ता या अन्य किसी बात को लेकर शिकायत है तो वह सीधा ठेकेदार या सुपरवाइजर से संपर्क कर सकेगा।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed