फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BDO scrutinized records in Baghair Raktal panchayat ladbharol

Mandi News: बघैर रकतल में बीडीओ ने खंगाला रिकॉर्ड

Tue, 14 Jan 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
BDO scrutinized records in Baghair Raktal panchayat ladbharol
लडभड़ोल (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा की ग्राम पंचायत बघैर रकतल की प्रधान पर लगे विकास कार्यों में फर्जीवाड़े के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को खंड विकास अधिकारी ने बघैर रकतल पंचायत में पहुंचकर विकास कार्यों का रिकॉर्ड खंगाला। पिछले माह जनकल्याण समिति बघैर ने पंचायत प्रधान पर 20 विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाकर तहसीलदार लडभड़ोल के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा था। मामले की जांच के लिए खंड विकास अधिकारी द्रंग को नियुक्त किया है।
विज्ञापन

सोमवार को बीडीओ द्रंग ने पुलिस के पहरे में बघैर रकतल पंचायत में दोपहर 12 बजे पहुंच कर जांच शुरू की। पांच घंटे तक चली जांच में करीब 20 शिकायतों पर रिकॉर्ड को खंगाला। इस दौरान पंचायत घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आरोप लगाने वाली समिति के सदस्यों ने भी शिकायतों को लेकर बीडीओ के समक्ष अपनी बात रखी।
विज्ञापन

22 जून 2023 और 24 सितंबर 2023 को बघैर संपर्क मार्ग में हुए फर्जीवाड़े समेत अन्य कार्य को लेकर खंड विकास अधिकारी ने जांच की थी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो मंडी ने भी जांच की। उसके बाद पंचायती राज विभाग शिमला के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिला स्तरीय कमेटी गठित कर खंड विकास अधिकारी द्रंग को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। समिति के सदस्यों का आरोप है कि पंचायत के सभी कार्य प्रधान के पिता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
जनकल्याण समिति के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पंचायत में भ्रष्टाचार व्याप्त है और इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
-राम चौहान, उपप्रधान, बघैर रकतल पंचायत

....
जांच में पूरा सहयोग कर रही हूं। जिस समिति ने आरोप लगाए हैं वह पूरी तरह से फर्जी हैं। इसके सभी तथ्य खंड विकास अधिकारी को बता दिए हैं। पहले भी दो बार जांच हो चुकी है।

-आंचल कुमारी, प्रधान, बघैर रकतल पंचायत

...
समिति की 20 शिकायतों पर जांच की गई है। उनकी शिकायतों को सुना गया है। अब शिकायतों को लेकर दूसरे पक्ष से भी पूछताछ होगी। इसके बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। मामले की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।
-विनय कुमार, खंड विकास अधिकारी द्रंग
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed