फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BDC members upset due to absence of officers

विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति न होने पर पंचायत समिति सदस्य तल्ख

Thu, 09 Dec 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
BDC members upset due to absence of officers
बीडीसी द्रंग की बैठक में मौजूद पंचायत प्रतिनिधि और सदस्य। संवाद - फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। पंचायत समिति द्रंग की त्रैमासिक बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, विद्युत, वन विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों के मौजूद न होने पर समिति सदस्य तल्ख हो गए।
विज्ञापन

समिति सदस्यों ने कहा कि मूलभूत समस्याओं के अधिकांश मसले इन विभागों के रहते हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी बैठक से नदारद रहते हैं। बैठक में प्रस्ताव पारित कर भविष्य में सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को उपस्थिति दर्ज करवाने को लेकर आगाह किया। उरला और कथोग पंचायत के पुराने क्षतिग्रस्त भवन को डिस्मेंटल करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

इनके स्थान पर नए भवनों का निर्माण होगा। वहीं समिति सदस्यों ने ऑफलाइन प्रशिक्षण की भी मांग की। अध्यक्ष शीला ठाकुर की अध्यक्षता में समिति सभागार पधर में बैठक हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारी और समिति की कार्यकारी अधिकारी विद्या ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, गत तिमाही के आय-व्यय की अभिपुष्टि और पंचायतों के वर्ष 2022-23 के 15वां वित्त आयोग, मनरेगा तथा एसबीएम शेल्फों का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय वर्मा, प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी गोबिंद कटारिया, पंचायत निरीक्षक संजय सूद, उप निरीक्षक दिनेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed