फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BDC member Dalip Singh has announced a 'shagun of 11,000 for those who do not serve alcohol at their daughter

हिमाचल: बेटी की शादी पर शराब नहीं परोसी तो मिलेगा 11 हजार का शगुन, बीडीसी सदस्य दलीप ने किया एलान

Sat, 08 Aug 2026 10:22 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 10:22 AM IST
सार

दलीप सिंह यह इनाम अपनी पेंशन से देने जा रहे हैं। भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके दलीप सिंह ने समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन पर अंकुश लगाने के लिए यह राशि देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
BDC member Dalip Singh has announced a 'shagun of 11,000 for those who do not serve alcohol at their daughter
बीडीसी सदस्य दलीप सिंह(बीच में)। - फोटो : संवाद

विस्तार

देवभूमि हिमाचल को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकारें अपने स्तर पर लगातार कोशिशें कर रही हैं। इन्हीं कोशिशों के बीच मंडी जिले के एक जनप्रतिनिधि ने शराब मुक्त शादियां रचाने पर आयोजक परिवार को 11 हजार का शगुन देने की पहल की है। मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल के टिकरू वार्ड से बीडीसी सदस्य दलीप सिंह ने यह एलान किया है। बीते दिनों मेण भरोला पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की बैठक के दौरान उन्होंने इसकी घोषणा की। खास बात यह है कि दलीप सिंह यह इनाम अपनी पेंशन से देने जा रहे हैं। भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके दलीप सिंह ने समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन पर अंकुश लगाने के लिए यह राशि देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन



फिलहाल गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों की बेटियों को यह शगुन राशि दी जाएगी और आने वाली 12 अगस्त को एक बेटी की शादी से वह इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं। दलीप सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले कुछ समय से नशे का प्रचलन लगातार बढ़ता जा रहा है और आज शादी समारोह में शराब परोसना आम बात हो गई है। इससे गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों पर इसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसी बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने और समाज को नशा मुक्त बनाने लिए उन्होंने शराब मुक्त शादियों का संकल्प लिया है। इस संकल्प के तहत वह भारतीय सेना की पेंशन का कुछ हिस्सा इस पर खर्च करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed