{"_id":"ed17e35a5cf1b44d33b7d8bf39491cc0","slug":"bdc-election-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराज-गोहर में बीडीसी चेयरमैन को लेकर असमंजस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराज-गोहर में बीडीसी चेयरमैन को लेकर असमंजस
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, गोहर
Updated Thu, 21 Jan 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराज और गोहर ब्लॉक में बीडीसी चेयरमैन के पदों को लेकर असमंजस बरकरार है। बनते बिगड़ते समीकरण के बीच नाचन और सराज की कांग्रेस-भाजपा गुजर रही है। पहले दावा किया जा रहा था सराज में भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री जयराम ठाकुर के साथ भाजपा समर्थित बीडीसी चेयरमैन को समर्थन देने के लिए बीडीसी सदस्यों का बहुमत पंचायत चुनावों के बाद चट्टान की तरह खड़ा है।
विज्ञापन
ऐसे में अब बीडीसी चेयरमैन के 19 जनवरी को रखे गए चुनाव में सराज भाजपा का दो तिहाई बहुमत से मुंह मोड़ना अनेक सवाल खड़े कर गया है। बताया जा रहा है कि सराज में कांग्रेस ने कुछ ऐसी रणनीति बनाई कि 19 जनवरी को रखे गए सराज बीडीसी चेयरमैन के चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत जुटाने का दावा कर रही भाजपा सराज बीडीओ कार्यालय से दूर ही रही। अब 29 जनवरी को रखे गए चुनावों में कांग्रेस के चक्रव्यूह से सराज भाजपा निकलती है या नहीं। यह देखने वाला होगा।
विज्ञापन
उधर गोहर ब्लॉक में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच बीडीसी चेयरमैन के चुनाव को लेकर जंग रोचक बनती जा रही है। पिछले 8 वर्षों के वनवास के बाद कांग्रेस गोहर ब्लाक में बीडीसी चेयरमैन की ताजपोशी करने के लिए एड़ी चोटी के जोर में है। वहीं भाजपा के समीकरण कांग्रेस के रास्ते की बाधा बने हुए हैं।
विज्ञापन
विधायक विनोद कुमार गोहर ब्लॉक में बीडीसी चेयरमैन की ताजपोशी को लेकर हैट्रिक मारने के चक्कर में है। लेकिन कांग्रेस भी सक्रिय है। 18 जनवरी को गोहर ब्लॉक में कांग्रेस और भाजपा दोनों के समर्थित बीडीसी सदस्यों ने हाजिरी नहीं भरी। जिसके कारण चुनाव आगामी तिथि के लिए टल गए। एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने बताया कि गोहर और सराज में बीडीसी चेयरमैन के चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।