फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BBMB Employees Union will continue the struggle: Ashok

बीबीएमबी इंप्लाइज यूनियन जारी रखेगी संघर्ष : अशोक

Mon, 07 Apr 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 07 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
BBMB Employees Union will continue the struggle: Ashok
मांगों को लेकर मुख्य अभियंता बीएसएल के कार्यालय के समक्ष आयोजित गेट मीटिंग में भाखडा ब्यास इंप्
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। भाखड़ा ब्यास (बीबीएमबी) इंप्लाइज यूनियन एटक (एफआई) की सुंदरनगर शाखा की ओर से टाउनशिप सब डिविजन व मुख्य अभियंता बीएसएल कार्यालय के समक्ष गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के स्थानीय प्रधान मंगनी राम ठाकुर ने की।
विज्ञापन

तलवाड़ा से आए केंद्रीय कार्यकारिणी के प्रधान अशोक कुमार शर्मा ने मुख्य रूप से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में यूनियन द्वारा बोर्ड कार्यालय चंडीगढ़ के बाहर 57 दिन से क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है। हड़ताल के 56वें दिन उप श्रम आयुक्त, चंडीगढ़ ने हस्तक्षेप करते हुए मांगों के समाधान के लिए बोर्ड प्रबंधन को 21 दिन का समय दिया था।
विज्ञापन

मगर बोर्ड प्रबंधन ने उप श्रम आयुक्त के माध्यम से यूनियन से अनुरोध किया कि 11 अप्रैल को मुख्य श्रम आयुक्त से दिल्ली में होने वाली बैठक न की जाए और केस फाइल न किया जाए। अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि यूनियन ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूनियन की सात सूत्रीय मांगों का समाधान होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा और संघर्ष में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed