फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Basa, Padhar campuses handed over to SPU

Mandi News: बासा, पधर कैंपस एसपीयू को सौंपे

Sat, 26 Apr 2025 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Basa, Padhar campuses handed over to SPU
मंडी वल्लभ कालेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते हुए ​शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा व अन्य। सं
मंडी। क्लस्टर विश्वविद्यालय के दौरान करोड़ों की लागत से गोहर के बासा और द्रंग के पधर में तैयार कैंपस को सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) के सुपुर्द कर दिया है। अब एसपीयू इन कैंपस में अपनी शैक्षणिक गतिविधियां संचालित कर सकेगा। शिक्षा निदेशक (काॅलेज) डाॅ. अमरजीत शर्मा ने शुक्रवार को इन कैंपस का औचक निरीक्षण कर इन्हें सरदार पटेल विश्वविद्यालय के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शिक्षा निदेशक ने सुंदरनगर, गोहर के बासा तथा वल्लभ महाविद्यालय परिसर में भी निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। काॅलेज प्रशासन से निर्माण कार्य की फीडबैक लेते हुए लोक निर्माण विभाग को जल्द शेष कार्य पूरा करने को कहा है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय कैंपस का भी उन्होंने निरीक्षण किया। दौरे के दौरान शिक्षा निदेशक रिवालसर में रोवर्स एंड रेंजर्स के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। क्लस्टर विश्वविद्यालय के सुंदरनगर कैंपस को सरकार ने पहले ही महाराजा लक्ष्मणसेन स्मारक महाविद्यालय को सुपुर्द करने के आदेश जारी कर रखे हैं।
विज्ञापन

....
शिक्षा निदेशक की ओर से बासा और पधर कैंपस को एसपीयू के सुपुर्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बासा कैंपस को एसपीयू ने अपने अधीन ले लिया है। पधर कैंपस दो दिनों में एसपीयू को मिल जाएगा। दो दिवसीय दौरे के दौरान शिक्षा निदेशक रिवालसर में रोवर्स एंड रेंजर्स के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाॅ. सुनील, डीएन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट, एसपीयू
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed