फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Barot-Multan-Bada village road blocked again

Mandi News: बरोट-मुल्थान-बड़ा गांव सड़क फिर बाधित

Mon, 15 Sep 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Barot-Multan-Bada village road blocked again
बरोट के बड़ा गांव में भूस्खलन होने से बंद हुई सड़क। स्रोत जागरूक पाठक
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी की बरोट-मुल्थान-बड़ा गांव-बीड़ सड़क चार दिन पहले छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी गई थी। बीती रात गटसा गांव के पास भारी भूस्खलन होने से यह सड़क फिर बंद हो गई है। यातायात बाधित होने से ग्रामीणों को राशन, सब्जी सहित अन्य सामान पीठ पर उठाकर लाना ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अशोक कुमार, सीता राम, रिंकू राम, प्रधान रक्षा देवी, बड़ा गांव के प्रधान चंद्रमणी, राम शरन आदि ने बताया कि मार्ग बंद होने से किसान अपनी फसलों को क्षतिग्रस्त सडक से दूसरे किनारे खड़े वाहनों में पलट कर मंडियों तक पहुंचाने के लिए विवश हैं। पिछले कई दिनों से रास्ते बंद चल रहे थे, ऐसे में उनकी नगदी सब्जी और अन्य फसलें खेतों में ही खराब हो रही थी। चार दिन पहले सड़क बहाल होने से किसान अपनी फसलों को मंडियों तक पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन

एक बार फिर से मार्ग बंद होने से उन्हें परेशानी हो रही है। बरोट-मुल्थान की 20 पंचायतों की हजारों की आबादी को सुविधा देने वाली बरोट-घटासनी मुख्य सड़क पिछले 26 दिनों से बाधित है। इस कारण किसानों, बागवानों, आम जनता और बीमार लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग झटिंगरी के सहायक अभियंता भगत राम ने बताया कि बरोट-घटासनी मुख्य सड़क गुराला स्थान पर पहाड़ी से भारी भूस्खलन के कारण बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने मार्ग को बहाल करने के लिए बड़ी मशीनरी लगा रखी है। बार-बार हो रही बारिश से बहाली कार्य बाधित हो रहा है। बरोट-मुल्थान और अन्य सड़कें बाधित होने से लोगों को 10 से 15 किलोमीटर पैदल चल कर गंतव्यों तक पहुंचना पड़ रहा है। तहसीलदार मुल्थान हरीश ठाकुर और लोक निर्माण विभाग बीड़ के सहायक अभियंता अरविंद शर्मा ने कहा कि राजगुंधा से बड़ा गांव सड़क पर डंगों के निर्माण के लिए विभाग ने 10 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इसके लिए ऑनलाइन टेंडर भी कर दिए गए हैं। यदि मौसम साफ रहा तो सड़क को पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed