{"_id":"67dfdf276766da64c6032857","slug":"barot-lohardi-road-restored-after-26-days-mandi-news-c-90-1-ssml1025-151302-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बरोट-लोहारड़ी मार्ग 26 दिन बाद बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बरोट-लोहारड़ी मार्ग 26 दिन बाद बहाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोट (मंडी)। फरवरी में बारिश और भूस्खलन के कारण बाधित हुई बरोट-मुल्थान-लोहारड़ी सड़क को बहाल कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने कड़े प्रयासों के बाद रविवार को सड़क बहाल की।
इससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। 28 फरवरी को हुई भारी बारिश से बरोट-लोहारड़ी सड़क पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ था। एक नाले पर बनी पुलिया भी ढह गई थी। इस कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। इससे क्षेत्रवासियों को रोजमर्रा की जरूरतों, फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतें हो रही थीं।
स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों, कर्मचारियों को भी अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। उधर, लोक निर्माण विभाग मुल्थान के कनिष्ठ अभियंता अनीश ठाकुर ने बताया कि 26 दिन के बाद सड़क को बहाल कर दिया है। सड़क बाधित होने से करीब 12 हजार की आबादी प्रभावित हो रही थी। संवाद