{"_id":"68150b3c5f8544ca27073854","slug":"bar-association-will-boycott-court-number-three-mandi-news-c-90-1-ssml1045-154944-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बार एसोसिएशन करेगी कोर्ट नंबर तीन का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बार एसोसिएशन करेगी कोर्ट नंबर तीन का बहिष्कार
विज्ञापन
मंडी। जिला बार एसोसिएशन ने आम सभा में निर्णय लिया है कि न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर तीन का 3 से 6 मई तक पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। बार एसोसिएशन के प्रधान दिनेश सकलानी ने बताया कि न्यायिक दंडाधिकारी की ओर से बार एसोसिएशन के सदस्यों के प्रति हठी और असहयोगी रुख अपनाने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
आम सभा में प्रस्ताव पारित किया कि कोर्ट नंबर तीन का 6 मई या उनके तबादले तक पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। बताया कि इस न्यायालय में कार्य करते समय अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के असहयोगी व्यवहार के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके मुवक्किलों के आपात मामलों को लटकाया जा रहा है।
एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि न्यायालय के पूर्ण बहिष्कार की निगरानी रखने के लिए एक अनुशासन समिति का गठन किया है। अधिवक्ता टीआर पठानिया, समीर कश्यप, दीपक आजाद, विकास चंदर और विजय भंडारी को इस समिति का सदस्य बनाया गया है। संवाद