फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bar Association welcomed judicial officers

Mandi News: बार एसोसिएशन ने न्यायिक अधिकारियों का किया स्वागत

Fri, 21 Feb 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bar Association welcomed judicial officers
मंडी। जिला बार एसोसिएशन ने जिला न्यायालय में हाल ही में नियुक्त हुए न्यायिक अधिकारियों के सम्मान में बैठक का आयोजन किया। इसके अलावा चंडीगढ़ में आयोजित ऑल हिमाचल लॉयर्स क्रिकेट लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करके उपविजेता रहने पर बार एसोसिएशन की टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन की ऑफिशियल वेबसाइट को भी लांच किया गया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन ने पदोन्नति के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर तैनात होने पर मनीषा गोयल और न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर तीन में नवनियुक्त विकास ठाकुर के सम्मान में बैठक की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश तोमर ने पदभार संभालने पर न्यायिक अधिकारियों का स्वागत किया। बार एसोसिएशन के प्रधान दिनेश सकलानी ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद न्यायिक अधिकारियों को बार की ओर से पूरा सहयोग देने की बात कही। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर तीन ने बैठक को आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने बार एसोसिएशन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। बार एसोसिएशन ने चंडीगढ़ में आयोजित ऑल हिमाचल लॉयर्स क्रिकेट लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करके उपविजेता रहने वाली टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। इस मौके पर एसोसिएशन की ऑफिशियल वेबसाइट को भी शुरू किया गया। एसोसिएशन के उपप्रधान देशमित्र ठाकुर और महासचिव अंकुर दीप ने बताया कि बैठक में फैमिली कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नितिन कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एक) अरविंद कुमार सहित सभी न्यायिक अधिकारी तथा बार एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed