{"_id":"6153528c8ebc3e0bbe4f64b2","slug":"banners-hoardings-removed-as-soon-as-model-code-of-conduct-is-implemented-mandi-news-sml385485248","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श आचार संहिता लागू होते ही बैनर, होर्डिंग हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श आचार संहिता लागू होते ही बैनर, होर्डिंग हटाए
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता लगने पर मंडी शहर के सेरी चानणी में लगे होर्डिंग्स को हटाते हुए भाजपा कार्यकर्त?
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/जोगिंद्रनगर। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा पर आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने देश, प्रदेश की उपलब्धियों के होर्डिंग हटाना शुरू कर दिए हैं। जोगिंद्रनगर समेत दो अक्तूबर को स्वच्छता अभियान के प्रशासन के तय कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं।
सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग, बोर्ड को भी हटाने के दिशा निर्देश स्थानीय चुनाव आयोग ने जारी किए हैं। चौहटा, सेरी मंच, इंदिरा मार्केट की छत के अलावा आईटीआई चौक आदि क्षेत्रों से भी 24 घंटे के भीतर होर्डिंग्स हटाने होंगे। उधर, मंगलवार सुबह आदर्श आचार संहिता लागू होते ही मिनी सचिवालय परिसर जोगिंद्रनगर में लगे मुख्यमंत्री के फोटो को भी हटाया गया।
एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के होर्डिंग हटाए गए। गांधी वाटिका, पुलिस थाना चौक और शहर के मुख्य बाजार और सार्वजनिक स्थानों में लगे होर्डिंगों को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने की जानकारी पंचायत सचिवों, विकास खंड अधिकारी और विभिन्न सरकारी कार्यालयों के उच्चाधिकारियों को दी गई है। चुनाव आचार संहिता के नियमों के पालन करने का आह्वान किया है। उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद