फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   banguluru and karnatak number run in thept vehical

बंगलूरू और कर्नाटक के नंबरों पर चल रही थी चोरी की इनोवा कारें

Thu, 15 Dec 2016 10:35 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 15 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
banguluru and karnatak number run in thept vehical
top cars

मंडी। जिला मंडी में वाहन चोरी मामले की जांच में नित नए खुलासे हो रहे हैं। एसआईटी चोर गिरोह की परतें खोल रही है। जांच में पाया गया है कि कार चोरी मामले में बरामद की गई दो इनोवा कारों पर बंगलूरू और कर्नाटक में चल रही कारों के नंबर और इंजन नंबर लगा कर इन्हें दौड़ाया जा रहा थी। एसआईटी टीम ने चोरी किए गए वाहनों के नंबर को बंगलूरू और कनार्टक से सत्यापित करवाया। जिसमें खुलासा हुआ कि चोरी की दोनों इनोवा कारों पर असली गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर का डाटा चोरी कर लगाए गए थे। इंजन और चेसिस नंबरों की सही जांच के लिए बरामद किए गए वाहनों को फोरेंसिक लैब भेजा रहा है।

विज्ञापन


वाहन चोरी मामले में एक पुलिस कर्मी की सांठ-गांठ होने की एसआईटी जांच कर रही है। जांच में आरोप सही पाए गए तो पुलिस कर्मी पर गाज गिरना तय है। वाहन चोरी मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने बरामद की गई दो इनोवा कारों के इंजन नंबरों का रबीदां टोयटा एजेंसी बंगलूरू से सत्यापन करवाया। जिसमें पाया गया कि इंजन नंबर 2केडीयू 687989  अमरीश एन के पास है।
विज्ञापन


दूसरी इनोवा जिसका इंजन नंबर 2 केडीयू 828259 नंदा कुमार रेड्डी के नाम कर्नाटक में चल रही है। आरोपियों ने बंगलूरू की गाड़ियों का इंजन व चेसिस नंबरों का डाटा चोरी करके गाड़ियों के असली इंजन और चेसिस नंबरों को बदल दिया थे। इंजन व चेसिस नंबरों की सही जांच के लिए पकड़े गए वाहनों को क्षेत्रीय प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि वाहन चोरी मामले की जांच एसआईटी कर रही है। चोरी मामले में बरामद दो इनोवा कारों के इंजन और चेसिस नंबर को बंगलूरू से सत्यापित करवाया गया। जिसमें पाया गया कि चोरी किए गए वाहनों के जो इंजन और चेसिस नंबर थे, उसी नंबर पर बंगलूरू व कर्नाटक में असली गाड़ियां चल रही हैं। आरोपियों ने बाहरी राज्यों से असली वाहनों का डाटा चोरी कर इन वाहनों में इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी पर लगाए गए आरोप की जांच भी एसआईटी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed