{"_id":"6aa55bc2fcfaf2cc170aead1","slug":"banerdhi-school-won-the-overall-title-of-the-sports-competition-mandi-news-c-90-1-mnd1011-213004-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बनेरढ़ी स्कूल ने जीता खेलकूद प्रतियोगिता का ओवरऑल खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बनेरढ़ी स्कूल ने जीता खेलकूद प्रतियोगिता का ओवरऑल खिताब
विज्ञापन
बैडमिंटन में डीपीएस धर्मपुर विजेता, रियूर स्कूल रहा उपविजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तनेहड़ में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग (अंडर-14) की 33वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजकीय उच्च विद्यालय (जीएचएस) बनेरढ़ी की टीम ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में तनेहड़ पंचायत की प्रधान अर्चना देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि विभिन्न खेल स्पर्धाओं में राजकीय उच्च विद्यालय बनेरढ़ी का दबदबा रहा। खो-खो के फाइनल मुकाबले में बनेरढ़ी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडप को हराकर खिताब जीता। योग स्पर्धा में भी बनेरढ़ी विजेता रहा, जबकि बरोटी स्कूल ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में मेजबान तनेहड़ स्कूल ने सिद्धपुर को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, कबड्डी के रोमांचक मुकाबले में मंडप स्कूल विजेता और बनेरढ़ी उपविजेता रहा।
बैडमिंटन स्पर्धा में डीपीएस धर्मपुर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि रियूर स्कूल उपविजेता रहा। शतरंज में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधोल ने बाजी मारी। अनुशासित मार्च पास्ट में बरोटी स्कूल विजेता रहा। सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में बनेरढ़ी स्कूल के आर्यन भारद्वाज विजेता रहे, जबकि मड़ी के गौतम शर्मा ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। एकल गान में डीपीएस धर्मपुर के शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह गान में जीएचएस रखेड़ा विजेता और कोठुवां स्कूल उपविजेता रहा। वहीं, एकांकी (नाटक) प्रतियोगिता में डीपीएस धर्मपुर ने पहला स्थान हासिल किया।