{"_id":"67dacef2f80d6e2b49028b9d","slug":"ban-on-serving-food-items-without-license-in-jogindernagar-fair-mandi-news-c-90-1-ssml1045-150947-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर मेले में बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री परोसने पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर मेले में बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री परोसने पर प्रतिबंध
Thu, 20 Mar 2025 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 20 Mar 2025 07:32 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर मेले में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग मेले में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच करेगा और अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई होगी। दूषित सामग्री पाए जाने पर उसे मौके पर नष्ट किया जाएगा।
एक अप्रैल से जोगिंद्रनगर में शुरू होने वाले लघु शिवरात्रि देवता मेले में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात रहेगी, जो मेहमानों की स्वास्थ्य जांच करेगी। मेला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी सचिन के नेतृत्व में निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें जोगिंद्रनगर के खाद्य विक्रेताओं की दुकानों से छह सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। विभागीय सहायक आयुक्त एल.डी. ठाकुर ने निर्देश दिए हैं कि मेले में बिना फूड लाइसेंस कोई भी खाद्य सामग्री परोसने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कारोबारियों को स्वास्थ्य जांच करवाने और फूड लाइसेंस प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, स्वच्छ पानी की आपूर्ति और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने की अपील की गई है।