{"_id":"66a3aaefc8fd32ee010041f8","slug":"ban-ineffective-six-people-caught-hunting-fish-mandi-news-c-90-1-ssml1025-131848-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रतिबंध बेअसर, मछली का शिकार करते छह लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रतिबंध बेअसर, मछली का शिकार करते छह लोग पकड़े
Sat, 27 Jul 2024 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 27 Jul 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
मंडी। मत्स्य विभाग मंडल कार्यालय मंडी की टीम ने वीरवार को सुकेती और ब्यास नदी में गश्त के दौरान मछलियों का अवैध आखेट कर रहे छह मामले दर्ज कर मौके पर ही निदान किया है। विभाग के वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी तेज राम वर्मा के नेतृत्व में गश्ती दल ने सुकेती और ब्यास नदी में अवैध रूप से मच्छली पकड़ रहे छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
मत्स्य विभाग मंडी की सहायक निदेशक नीतू सिंह ने बताया कि तीन माह तक मछली आखेट पर रोक है। इसके चलते विभागीय टीम अवैध शिकार को रोकने के लिए निरंतर प्रयासरत है। 16 जून से 15 अगस्त तक चल रहे अवैध आखेट पर रोक के दौरान जिलेभर में अब तक कुल 106 मामले दर्ज किए हैं। इस मामलों में आरोपियों से कुल 68,300 रुपये जुर्माना वसूला है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध मछली शिकार करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर से कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि रोक के चलते नदी-नालों व खड्डों में अवैध मछली शिकार न करें। यदि कोई अवैध आखेट करते हुए देखा जाता है तो इस बारे विभाग को सूचित करें ताकि अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।