{"_id":"684b1f9202b413c564060864","slug":"balotu-gwala-road-in-bad-condition-people-troubled-mandi-news-c-90-1-ssml1025-158973-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बलोटु-ग्वाला सड़क की हालत खस्ता, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बलोटु-ग्वाला सड़क की हालत खस्ता, लोग परेशान
Fri, 13 Jun 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी बलोटु-ग्वाला सड़क की हालत खस्ता है। आलम यह है कि कुड मंदिर से लेकर बलोटु तक पूरी सड़क गड्ढों में तबदील हो चुकी हैं। इससे वाहन चालकों, राहगीरों को आवागम में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से इस सड़क की यह दुर्दशा हुई है। सड़क पर पड़े गड्ढों से हर समय लोगों को बड़े हादसे होने का डर लगा रहता है।
ग्वाला निवासी शेर सिंह, विक्रमजीत, शुभकरण, रोहित, जयराम आदि ने बताया कि सड़क निर्माण हुए अभी पांच साल भी नहीं हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल हुए भूस्खलन का मलबा अभी तक सड़क से नहीं हटाया गया है। इससे रास्ता और भी संकरा और खतरनाक हो गया है।
विज्ञापन
यह सड़क दो प्रमुख धार्मिक स्थलों, कुड नागेश्वर महादेव मंदिर और प्रसिद्ध माता सिमसा मंदिर को भी आपस में जोड़ती है। लगभग चार किलोमीटर सड़क के हिस्से को अधूरा छोड़ दिया है, जहां न तो गड्ढे भरे गए हैं और न ही सड़क के किनारे लगे मिट्टी के ढेर हटाए गए हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से इस मामले में हस्तक्षेप कर सड़क की मरम्मत करवाने और मलबा हटाने की मांग की है।
समस्या ध्यान में हैं। संबंधित अधिकारियों को सड़क को जल्द ठीक करवाने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
-राजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर