फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Balichauki school is happy to join CBSE board

Mandi News: बालीचौकी स्कूल सीबीएसई बोर्ड में शामिल होने पर हर्ष

Sun, 08 Mar 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Balichauki school is happy to join CBSE board
बालीचौकी (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी को सीबीएसई का दर्जा मिलने से क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सराज कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव शेर सिंह ने स्कूल को सीबीएसई का दर्जा प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की यह मांग थी कि बालीचौकी में भी सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय की सुविधा उपलब्ध हो, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि इससे पहले क्षेत्र के विद्यार्थियों को सीबीएसई पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने के लिए अपने घरों से दूर अन्य स्थानों या निजी स्कूलों का सहारा लेना पड़ता था। अब तक सीबीएसई से संबद्ध कोई भी विद्यालय नहीं था। ऐसे में अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी को सीबीएसई का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को ग्रामीण स्तर पर ही बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed