Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bakhol-Godan village resounds with chants of 'Jai Dev Mahasu Bakharas'

Mandi News: देव महासू बखरास के जयकारों से गूंजे बखोल-गोडन गांव

Mon, 02 Nov 2026 10:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
Bakhol-Godan village resounds with chants of 'Jai Dev Mahasu Bakharas'
परैहता मेला से देवलुओं संग वापस लौटते  देव महासू बखरास। स्त्रोत- जागरूक पाठक
करसोग (मंडी)। सुकेत रियासत की प्राचीन देव संस्कृति और लोक आस्था का प्रतीक बखोल-गोडन का तीन दिवसीय परैहता मेला रविवार को संपन्न हो गया। सदियों से चली आ रही इस परंपरा को ग्रामीणों ने इस बार भी पूरे श्रद्धा भाव से निभाया।
विज्ञापन

देव महासू बखरास के आगमन पर क्षेत्र के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया और देवता का आशीर्वाद लिया। सुकेत के संस्थापक राजा वीरसेन और राजपुरोहित नागेंद्र से जुड़ी इस परंपरा के तहत देवता ने बखरास से बखोल और गोडन तक करीब 10 से 12 किलोमीटर की यात्रा की।
विज्ञापन

रास्ते में जोहड़, ठंडापानी, पजैरठी, कलाशन, दारली, सलाड़ी, जौण, नगराओं और पांगणा के श्रद्धालुओं ने धूप-दीप, फूल, अन्न और अखरोट चढ़ाकर देवता के प्रति अपनी आस्था जताई। पांगणा खड्ड के किनारे धान के खेतों में देवता के रथ ने पारंपरिक नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में ग्रामीणों की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया। गूर रामचुराम और पजैरे नरेंद्र ने बताया कि करसोग क्षेत्र के बखरास, कटवाहची, काहणु-सरेच, शिवा देओरा और सनारली स्थित देव महासू मंदिरों में भी लोगों की गहरी आस्था है।

उन्होंने चिंता जताई कि आधुनिकीकरण के चलते परैहते में बांठड़ा और करयाले की पारंपरिक धुनें अब सुनाई नहीं देतीं।
बखोल के मस्तराम, अमर सिंह और गोडन के गंगू, दिवाकर, ठाकुर और शुकरू राम ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं। मेले में पंचायत प्रधान शारदा, महिला मंडल की सदस्यों, वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों ने सहयोग दिया। रविवार शाम देवता अपनी बखरास कोठी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed