{"_id":"6a11aefbf1a0e847ea0e7fed","slug":"baijnath-trembli-bus-broke-down-at-ladbhadol-bus-stand-mandi-news-c-90-1-mnd1020-197837-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लडभड़ोल बस स्टैंड पर खराब हुई बैजनाथ-त्रेम्बली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लडभड़ोल बस स्टैंड पर खराब हुई बैजनाथ-त्रेम्बली बस
विज्ञापन
यात्रियों और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों की व्यवस्था करनी पड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल बस स्टैंड पर शनिवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बैजनाथ–त्रेम्बली रूट की बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। बस के इंजन से तेल (ऑयल) रिसने लगा, जिसके कारण बस स्टैंड पर ही वह खराब होकर खड़ी हो गई। इस वजह से बस में सवार यात्रियों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार यह बस शाम 4 बजे अपने निर्धारित समय पर बैजनाथ से त्रेम्बली के लिए रवाना हुई थी। प्रतिदिन की तरह बस अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी, लेकिन लडभड़ोल बस स्टैंड पहुंचते ही इसमें अचानक खराबी आ गई और आगे का सफर जारी नहीं रह सका। इस रूट पर नियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्री लक्की, नेहा, पल्लवी और दलीप आदि ने बताया कि वे रोजाना इसी बस से अपने घर लौटते हैं। शनिवार को बस खराब होने के कारण वे बीच रास्ते में फंस गए। काफी देर इंतजार के बाद यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों की व्यवस्था करनी पड़ी, जिससे उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
नाराज यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि इस रूट पर चलने वाली बसों की नियमित और समय-समय पर तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस संबंध में एचआरटीसी बैजनाथ के क्षेत्रीय प्रबंधक शशांक धीमान ने बताया कि बस की एक पाइप फट जाने के कारण इंजन ऑयल रिसने लगा और तकनीकी खराबी आ गई। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही निगम की तकनीकी टीम को मौके पर भेज दिया गया है और बस को शीघ्र ठीक कर पुनः सेवा में बहाल कर दिया जाएगा।