फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Baijnath-Kandapattan road blocked due to landslide

Mandi News: भूस्खलन से अवरुद्ध हो गई बैजनाथ-कांढापत्तन सड़क

Sun, 17 Aug 2025 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Baijnath-Kandapattan road blocked due to landslide
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र में बारिश से भारी तबाही मचाई है। क्षेत्र की कई सड़कें भूस्खलन की चपेट में आई हैं। इससे यातायात ठप हो गया है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को बारिश के बाद बैजनाथ-कांढापत्तन राजमार्ग पर सनाहली और कोठी के पास भूस्खलन हुआ। इससे यह मार्ग बाधित हो गया है। भूस्खलन के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। मार्ग के बंद होने से लोगों, राहगीरों को सबसे अधिक कठिनाई हुई है। एचआरटीसी की बैजनाथ-परवाणु और बैजनाथ-शिमला रूट की बसों सहित कई निजी बसें भी फंसी हुई हैं।
विज्ञापन

खडिहार-रक्तल संपर्क मार्ग पर भी गदियाड़ा के पास भारी भूस्खलन हुआ है। यहां एक नाले में आए तेज बहाव के साथ भारी पत्थर और मलबा पुल पर आ गया। इससे यह मार्ग भी यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गया है। खडिहार पंचायत के प्रधान मनोहर लाल ने बताया कि गनीमत रही कि इस भूस्खलन में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कई मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क बहाली के काम में बाधा आ रही है। मशीनरी और टीम तैयार है, जैसे ही बारिश थमेगी, सभी अवरुद्ध मार्गों को खोलने का प्रयास तेज गति से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed