फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   bagsyad and thlot in final

खिताबी मुकाबले में बगस्याड़ और थलौट की टीम में होगी टक्कर

Wed, 14 Dec 2016 10:16 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 14 Dec 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
bagsyad and thlot in final
आईटीआई की महिला खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बुशू में दांव लगाती खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
मंडी। 12वीं जिलास्तरीय महिला आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को विभिन्न स्पर्धाओं के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। वॉलीबाल स्पर्धा के फाइनल में बगस्याड़ और थलौट ने प्रवेश कर लिया है। दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में वीरवार को आमने सामने होंगी। वहीं, कबड्डी में कोटली और मंडी वूमेन आईटीआई की टीमें खिताबी मुकाबले में वीरवार को भिडे़ंगी। खो-खो स्पर्धा का खिताबी मुकाबला मंडी वूमेन आईटीआई और बगस्याड़ आईटीआई के बीच होगा।  
विज्ञापन



आईटीआई खेल संघ के सचिव पीएन आजाद ने कहा कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन वॉलीबाल के लीग मुकाबले में मंडी आईटीआई ने सुंदरनगर आईटीआई को हराया। वॉलीबाल के पहले सेमीफाइनल में बगस्याड़ आईटीआई ने जोगिंद्रनगर आईटीआई को मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में थलौट आईटीआई ने मंडी आईटीआई को हराया। खो-खो के लीग मुकाबले में मंडी ने बगस्याड़ को हराया। खो-खो के पहले सेमीफाइनल में वूमेन आईटीआई मंडी ने थलौट आईटीआई की टीम को मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में बगस्याड़ आईटीआई ने भदरोता की टीम को मात दी। कबड्डी के पहले सेमीफाइनल में कोटली ने पपलोग आईटीआई को हराया।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में वूमेन आईटीआई मंडी ने मंडी की टीम को मात दी। बुशू में 45 किलोग्राम वर्ग में पूजा जोगिंद्रनगर, हंसा मंडी, लवीनान वूमेन आईटीआई मंडी, 48 किलोग्राम भार वर्ग में डिंपल मंडी, चेतना थलौट और ललिता बगस्याड़ , 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांता वूमेन आईटीआई मंडी, हेमलता बगस्याड़, सुनीता मंडी, 56 किलोग्राम भार वर्ग में गोमंती देवी बगस्याड़, सीतादेवी वूमेन, दीपिका शर्मा मंडी, 60 किलोग्राम भार में डिंपल प्रथम, मधु बाला वूमेन आईटीआई मंडी, भुवनेश्वरी बगस्याड़ क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed