{"_id":"6aef0e1c475e2ec7fb03dfba","slug":"baggi-11-defeated-mandi-warriors-by-four-wickets-mandi-news-c-90-1-mnd1021-220823-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बग्गी-11 ने मंडी वॉरियर्स को चार विकेट से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बग्गी-11 ने मंडी वॉरियर्स को चार विकेट से दी शिकस्त
विज्ञापन
दिवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला, 14.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर स्थित बीएसएल पंजाब स्कूल मैदान में महाशिवरात्रि क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित दिवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को बग्गी-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडी वॉरियर्स को चार विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए मंडी वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट गंवाकर 133 रन बनाए। टीम ने बग्गी-11 के सामने जीत के लिए 134 रन का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बग्गी-11 की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 14.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह टीम ने चार विकेट शेष रहते जीत दर्ज की। आयोजक ऋषभ शर्मा ने बताया कि दीपावली के त्योहार के चलते रविवार को प्रतियोगिता में कोई मुकाबला नहीं होगा। अब अगले मैच सोमवार को खेले जाएंगे।