{"_id":"57bf25b84f1c1ba24bd4f0e6","slug":"baby-child-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड के किनारे मिला तीन दिन के नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्ड के किनारे मिला तीन दिन के नवजात का शव
मंडी
Updated Thu, 25 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। शहर के साथ सटे चांदपुर में मानवीय मूल्यों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। वीरवार सुबह चांदपुर में एक नवजात बच्चे का शव गली सड़ी अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। जब खड्ड किनारे खुले में कुछ लोगों ने नवजात के शव को देखा तो इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह कुछ लोगों ने एक नवजात बच्चे का शव खड्ड किनारे खुले में गली सड़ी अवस्था में पाया। जिस पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए यहां के नागरिक अस्पताल लाया। जहां पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक के अनुसार नवजात करीब तीन दिन का था। उसकी मौत प्रसव के दौरान अथवा उसे फेंकने के बाद हुई है। इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने नवजात के डीएनए का सैंपल ले लिया है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन