फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Baba Bhootnath seen as Hariharnath Swami Sonpur Bihar

Mandi News: हरिहरनाथ स्वामी सोनपुर बिहार के रूप में नजर आए बाबा भूतनाथ

Tue, 13 Feb 2024 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Baba Bhootnath seen as Hariharnath Swami Sonpur Bihar
मंडी। मंडी के बाबा भूतनाथ मंदिर में चल रहा मक्खन पर शिवजी के विभिन्न रूपों का सिलसिला चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। स्वयंभू शिवलिंग पर चौथा स्वरूप हरिहरनाथ स्वामी सोनपुर बिहार का बनाया गया। इस रूप के दर्शन मात्र से भक्त भक्ति रस में डूब गए और दिनभर दर्शन के लिए कतारें लगी रहीं। बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि यह रूप भक्तों के सभी मनोरथ पूरा करने वाला है। कहा कि हरिहरनाथ मंदिर भारत के बिहार राज्य के सोनपुर में गंडक और गंगेश नदी के तट पर स्थित हैं। हरिहरनाथ मंदिर के प्रमुख देवता भगवान (हरि) विष्णु और भगवान (हर) शंकर हैं। माना जाता है कि हरिहरनाथ मंदिर अपनी तरह का एक मात्र तीर्थ स्थल हैं जहां हरी और हर दोनों एक साथ एक ही शिला पर स्थित है। सोनपुर में स्थित इस मंदिर की महिमा कुछ ऐसी हैं कि भक्त अपने आप ही खिंचे चले आते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने और भगवान हरिहरनाथ के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है। इसी दिन से सोनपुर पशु मेले की शुरुआत होती हैं जोकि पर्यटकों को बहुत अधिक आकर्षित करता है। माना जाता हैं कि भगवान हरिहरनाथ के दर्शन करने से आपके मन की सारी मुरादें पूरी हो जाती हैं और भक्त कभी अपने भगवान के दर से खाली हाथ नहीं जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed