फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Awareness spread against drug addiction in Pali

Mandi News: पाली में नशे के खिलाफ फैलाई जागरूकता

Fri, 21 Mar 2025 06:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
Awareness spread against drug addiction in Pali
पधर (मंडी)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में जिला कल्याण अधिकारी मंडी की ओर से ग्राम पंचायत पाली में जिला स्तरीय एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से नशा निवारण और उसके दुष्प्रभावों की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

इस अभियान का उद्देश्य समाज में बढ़ते नशे की समस्या पर ध्यान आकर्षित करना और इसके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को नशा उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि इस अभियान में भाग लें और नशामुक्ति के लिए सहयोग करें। शिविर में जिला कल्याण अधिकारी मंडी समीर ने बताया कि संविधान में छूआछूत को एक दंडनीय अपराध माना गया है। वहीं, तहसील कल्याण अधिकारी चंदन वीर सिंह ने विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर यूथ क्लब कुन्नू से सानिया ने नशा मुक्ति पर अपने विचार साझा किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed