{"_id":"6830bcb75fabad2c98078a2b","slug":"awareness-rally-taken-out-to-save-forests-from-fire-mandi-news-c-90-1-ssml1025-157045-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वनों को आग से बचाने के लिए निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वनों को आग से बचाने के लिए निकाली जागरूकता रैली
Fri, 23 May 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 23 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
भांबला (मंडी)। हंस फाउंडेशन की पहल पर सरकाघाट उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटड़ीघाट में वनों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, वन विभाग और द हंस फाउंडेशन के अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल से बाजार तक रैली निकाली गई, जिसमें भागीदारों ने वनों में आग लगने को रोकने के लिए नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला चंदेल ने बताया कि विद्यार्थियों ने इस जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और वनों की सुरक्षा के लिए संदेश दिया। इस मौके पर वन विभाग के वन रक्षक अजय कुमार, सतीश कुमार, बीओ सुभाष ठाकुर एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद