फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Awareness rally taken out against drug trafficking

Mandi News: नशीली दवाओं की तस्करी के विरोध में निकाली जागरुकता रैली

Fri, 27 Jun 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally taken out against drug trafficking
आईटीआई पधर में खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नशे से दूर रहने
मंडी। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति मंडी के बैनर तले वीरवार को नशीली दवाओं के उपयोग और तस्करी के विरोध दिवस के उपलक्ष्य पर मंडी जिले के सभी खंडों में नशे के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान युवक मंडल, शिक्षण संस्थानों के सहयोग से जागरुकता रैलियां निकाली गईं।
विज्ञापन

ज्ञान विज्ञान समिति के सचिव गजेंद्र शर्मा ने बताया कि आज समाज में नशा बहुत बड़ी बुराई के रूप में उभर रहा है। इसको मिटाने के लिए हम सबको मिलकर अभियान चलने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन


पधर में नशे के खिलाफ जागरूक किए विद्यार्थी

मंडी। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर आईटीआई पधर में खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजय गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे की आदत से होने वाले खतरों तथा अवैध दवा व्यापार के जोखिमों के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में लोग शराब, ड्रग्स, गांजा और हेरोइन जैसे कई तरह के नशे कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed