{"_id":"60e49baf8ebc3ec3093dcbe9","slug":"auditorium-to-be-built-soon-in-forest-training-center-sundernaga-mandi-news-sml376055256","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में शीघ्र बनेगा आडिटोरियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में शीघ्र बनेगा आडिटोरियम
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। वन प्रशिक्षण केंद्र एवं रेंजर कॉलेज सुंदरनगर के प्रशिक्षु अब इंडोर खेल गतिविधियों में भी भाग ले सकेंगे। केंद्र में 5.33 करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। बीएसएनएल की ओर से तैयार किए जा रहे इस ऑडिटोरियम को अगस्त 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
819 स्क्वेयर मीटर के दायरे में बनने वाले इस ऑडिटोरियम में एक बैडमिंटन कोर्ट और एक जिम के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो सकेंगे। केंद्र में प्रशिक्षण के लिए देशभर से आने वाले प्रशिक्षुओं के लिए तीन मंजिला हॉस्टल का निर्माण भी किया जाएगा।
1057 स्क्वेयर मीटर के दायरे में बनाए जाने वाले इस हॉस्टल की हर मंजिल में 5 कमरे, एक वीआईपी कमरा और एक कॉमन रूम होगा। कॉन्फ्रेंस रूम अलग से होगा। 3.94 करोड़ की लागत से तैयार किए जाने वाले हॉस्टल को मई 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पीसीसीएफ और फॉरेस्ट फोर्स की प्रमुख डॉ. सविता ने बताया संस्थान में प्रशिक्षुओं को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करना विभाग का दायित्व है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से इसके लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत इन दोनों बेहद महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण किया जा रहा है।
.......
दोनों भवनों के निर्माण का जिम्मा बीएसएनएल के सिविल विंग को दिया गया है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर दोनों भवनों का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि बीएसएनएल तय सीमा और अवधि में दोनों भवन का निर्माण कार्य पूरा करेगा।
एचके सरवटा, निदेशक, वन प्रशिक्षण केंद्र व रेंजर कॉलेज सुंदरनगर