फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Auditions for Voice of Sarkaghat will be held on March 25

Mandi News: वायस ऑफ सरकाघाट के लिए 25 मार्च को होंगे ऑडिशन

Thu, 20 Mar 2025 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 20 Mar 2025 07:27 AM IST
विज्ञापन
Auditions for Voice of Sarkaghat will be held on March 25
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के बरच्छवाड़ में 28 मार्च से शुरू होने वाले नलवाड़ एवं देवता मेले में इस बार नई पहल के तहत ‘वॉयस ऑफ सरकाघाट’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए 25 मार्च को रवींद्र नाथ टैगोर राजकीय महाविद्यालय, सरकाघाट में सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक ऑडिशन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों को 24 मार्च तक कॉलेज के प्रधानाचार्य के पास आवेदन जमा करवाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, इस बार मेले में महिला और युवक मंडलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा छह सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें प्रदेश के नामी कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच मिलेगा। आयोजकों ने बताया कि इस बार मेले को पहले से अधिक आकर्षक बनाने के लिए दिन के समय विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed