{"_id":"66733353266260bc3b011a87","slug":"attendants-kept-wandering-for-x-ray-in-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1025-129081-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्ट्रेचर पर व्यवस्था, सड़क पर मरीज, जोगिंद्रनगर में एक्स-रे के लिए भटकते रहे तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्ट्रेचर पर व्यवस्था, सड़क पर मरीज, जोगिंद्रनगर में एक्स-रे के लिए भटकते रहे तीमारदार
Thu, 20 Jun 2024 11:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में डिजिटल एक्सरे की सुविधा हादसे में घायल मरीज को न मिलने के कारण द
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में स्वास्थ्य सुविधाएं हीं स्ट्रेचर पर आ गई हैं। आपात स्थिति में यहां मरीजों के एक्स-रे तक नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में मरीजों को एक्स-रे के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। बुधवार को भी नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में ऐसा ही वाक्य देखने को मिला। यहां एक हादसे में घायल हुई महिला का एक्स-रे करवाने के लिए परिजन उसे स्ट्रेचर पर लेटाकर सड़क पर इधर-उधर भटकते रहे। इससे अस्पताल की अव्यवस्थाएं सड़क पर जगजाहिर हो गईं।
दरअसल, बुधवार को मंडी-पठानकोट हाईवे पर हराबाग के समीप एक निजी बस में सवार हराबाग निवासी राजकुमारी अपनी सीट से ही अनियंत्रित होकर बस के अंदर गिर पड़ी। राजकुमारी की पीठ पर गहरी चोट को देखते हुए आपातकालीन सेवाओं में मौजूद चिकित्सकों ने डिजिटल एक्स-रे करवाने की सलाह दी। मगर जोगिंद्रनगर के सरकारी अस्पताल में यह सुविधा नहीं मिल पाई।
वहीं, हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के अवकाश पर होने के कारण महिला को उच्च स्वास्थ्य संस्थान में रेफर कर दिया गया है। इस घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो हो रहे हैं। लोगों ने जोगिंद्रनगर में लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर भी सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
उधर, जोगिंद्रनगर अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों के तहत मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया जा रहा है। डिजिटल एक्स-रे की सुविधा अस्पताल में मौजूद हैं, लेकिन शरीर के कुछ हिस्सों में आए गहरे घाव के एक्स-रे बीते कुछ दिनों से तकनीकी खामी के चलते नहीं हो पा रहे हैं। जल्द ही व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।