फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   attempt to suside

पत्नी पर शक, युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Tue, 16 Feb 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
ब्यूरो /अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी) Updated Tue, 16 Feb 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन

पत्नी के चरित्र पर शक होने पर मंगलवार को एक युवक ने आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से झुलसे युवक को सीएचसी धर्मपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार करीब एक दशक से मोनू उर्फ मोंटू 32 निवासी अलामपुर टिकरियां डाकघर नोंवा थाना खुराबाद गोरखपुर, धर्मपुर में मजदूरी करता है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मोनू ने पत्नी व बच्चों को कमरे से बाहर निकाल अपने को अंदर से बंद कर लिया। उसके बाद मोनू ने मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। इससे वह करीब 60 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया।
विज्ञापन


आग लगने का पता चलने पर पत्नी ने चिखना चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके बाद पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 108 एंबुलेंस से मोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिये बयान में मोनू ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था जिस कारण उसने खुद को आग लगा दी। उधर, मोनू की पत्नी का कहना है कि उसको यहां आये कुछ ही माह हुए हैं जबकि उसका पति करीब 8-10 वर्षों से यहीं रह रहा है। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हैं। इस संबंध में डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed