फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   attack on baba

शिवध्वाला मंदिर के बाबा पर हमला, बंधक बना 70 हजार लूटे

Wed, 08 Feb 2017 10:23 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 08 Feb 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
attack on baba
शिव मंदिर शिवध्वाला में अज्ञात लोगों द्वारा किए हमले में घायल बाबा मुनि गिरि। - फोटो : अमर उजाला
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर के शिव मंदिर शिवध्वाला में मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने मंदिर में घुसकर बाबा मुनि गिरि पर जानलेवा हमला किया। बाबा को गंभीर रूप से घायल कर हमलावर मंदिर से हजारों की नकदी लूट कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


   पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिवध्वाला के शिव मंदिर में करीब 40 सालों से रह रहे बाबा मुनि गिरि पर रात करीब 11 बजे अज्ञात लोगों ने हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। मुनि गिरि मंदिर की सराय में सोए हुए थे। खिड़की से एक व्यक्ति कमरे में घुसा और अंदर से बंद दरवाजे को खोल कर उसके अन्य साथी अंदर आए। हमलावरों ने कपड़े से अपने मुंह बांध रखे थे। जिस कारण उनकी पहचान बाबा नहीं कर पाए। घायल करने के बाद हमलावरों ने बाबा मुनि गिरि के हाथ पांव और मुंह कपड़े से बांध दिए। फिर सराय के कमरों के ताले तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया। मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई। बाबा मुनि गिरि रात भर कमरे में ही बेहोश पड़े रहे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब आठ बजे मंदिर के सामने दुकान करने वाले राकेश कौंडल ने बाबा को मंदिर परिसर में नहीं देखा तो उन्होंने आवाजें लगाई। उन्होंने मंदिर में जाकर देखा तो बाबा के हाथ और पांव बंधे हुए थे और अचेत अवस्था पड़े थे। उसके बाद राकेश कौंडल ने आसपास के लोगों को आवाजें लगाकर इकट्ठा किया और उन्होंने पुलिस थाना धर्मपुर को भी इस घटना की सूचना दी। उसके बाद स्थानीय युवक राकेश कौंडल, कपिल, ज्योति प्रकाश, जीवनु, उपप्रधान लौंगनी पंचायत ओम चंद ने बाबा को उपचार के लिए सीएचसी धर्मपुर पहुंचाया। हमलावर करीब 70 हजार रुपये की राशि भी ले गए। बाबा पर हमले की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से कई भक्त मौके पर पहुंचे। प्रधान ग्राम पंचायत लौंगनी सरी संजय कुमार, उपप्रधान लौंगनी ओम चंद, जगदीश चंद, जीवन लाल, राकेश कौंडल, कपिल देव, ज्योति प्रकाश, पवन, सनी, संजय,  कल्पना, कविता, ममता, मोनिका, सोनिका, गीता देवी आदि ने पुलिस से मांग की है कि हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करके सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। इस बारे में थाना प्रभारी जय लाल ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed